फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरपंचों ने सरकार का पुतला फूंका

Wed, 03 May 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सचिवालय के सामने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री का पुतला फूंका। सरपंचों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी, तब तक प्रदेश भर में सरपंचों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिला सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सरपंच सोनू ढाकला ने कहा कि लघु सचिवालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली का पुतला फूंका है। हम बार-बार चेता रहे हैं कि सरकार हठधर्मिता छोड़कर सरपंचों की मांग मान ले, नहीं तो अब सरपंच 2024 के विधानसभा चुनाव में सरकार को वोट की चोट से जवाब देंगे। उन्होंने बताया कि इस तानाशाही सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। वहीं बीते दिनों झज्जर जिले में हुए पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के कार्यक्रम को लेकर सरपंचों ने कहा कि कुछ जयचंदों ने अपना जमीर बेच कर पंचायत मंत्री के कार्यक्रम करवाए हैं। उन्होंनें कहा कि आगामी 30 मई को जींद में रैली कर आगे की रणनीति का ऐलान करेंगे। इस दौरान दर्जनों गांव के सरपंच मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें