फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: जमानत पर रिहा होते ही बिसाहन के सरपंच ने किया प्रदर्शन, सरपंच एसोसिएशन के साथ DC को सौंपा ज्ञापन

Wed, 28 Aug 2024 03:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

सरपंच एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर सरपंच इन्द्रजीत को न्याय नहीं मिला, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और सरपंच के समर्थकों में रोष देखा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सरपंच - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में बिसाहन के सरपंच इन्द्रजीत ने जमानत पर रिहा होते ही सरपंच एसोसिएशन के साथ मिलकर शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की मांग की।

यह प्रदर्शन तब हुआ जब सरपंच इन्द्रजीत और उनके बेटे को बिजली विभाग द्वारा दर्ज किए गए एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सरपंच और सरपंच एसोसिएशन ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरपंच इन्द्रजीत को झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची गई है।

सरपंच एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर सरपंच इन्द्रजीत को न्याय नहीं मिला, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और सरपंच के समर्थकों में रोष देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें