फोटो 71: लोकहित पुस्तकालय में सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते समिति सदस्य।
बादली। लोकहित समिति की ओर से गुभाना गांव में सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई। समिति के सदस्यों ने स्वर्गीय पटेल को पुष्प अर्पित कर नमन करने के बाद उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। सरदार पटेल के देशहित में किए गए कार्यों का भारतीय कभी नहीं भूला सकते हैं। पुस्तकालय में नमन करने वालों में नरेश कौशिक के साथ फूलकुमार, जय भगवान प्रधान, मनीष कुमार, बिट्टू, किशन, कालू और भोला मौजूद रहे।