फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरित झज्जर के लिए 1500 पौधों का लिया संकल्प

विज्ञापन
26jjrp04- शहीदी पार्क में पौधरोपण करते सर्वभद्र ग्रुप के सदस्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
झज्जर। पर्यावरण संरक्षण और जिले को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्रीन झज्जर मिशन के तहत रविवार को सर्वभद्र ग्रुप ने शहीदी पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान करीब 50-60 पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सर्वभद्र ग्रुप के अध्यक्ष अजित कुमार सांभरवाल ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है। ग्रीन झज्जर मिशन के तहत अब तक 5000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और इस वर्ष 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर प्रतीक, तुषार, अनिल, मुकुल, दुष्यंत, जय भगवान, सुनील, निशा, प्रियंका, सिमरन और भूमि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें