फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मियों ने काले झंडे और झाडू लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 13 Apr 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने बुधवार को शहर में काले झंडे व झाडू लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के अंदर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन शहर के इंदिरा पार्क से शुरू होकर रेलवे रोड, दिल्ली रोहतक रोड होते हुए नगर परिषद कार्यालय में संपन्न हुआ। यहां कर्मचारियों ने सरकार और नगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। कर्मचारियों ने चेताया कि अगर 10 दिन के अंदर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे हड़ताल चल जाएंगे। जिसकी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार और प्रशासन की होगी। ऐसे में सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करे। नगर पालिका कमचारी संघ के ईकाई प्रधान व राज्य संगठनकर्ता राजपाल ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को एलटीसी देने का भी पत्र जारी किया था, लेकिन नगर परिषद प्रशासन उसे जारी नहीं कर रहा। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। अपनी मांगों को लेकर एसडीएम बहादुरगढ़ को हमने हड़ताल का नोटिस दिया है। कर्मचारियों की मांग है कि सामान काम सामान वेतन का बकाया एरियर दिया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों का ईपीएफ उनके खातों में जमा कराने, ठेके पर लगे कर्मचारियों का ईएसआई कार्ड बनवाने, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा 29 अक्टूबर हुए समझौते को हरियाणा सरकार पूर्ण रूप से लागू करे। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो मांगों को लेकर 9 और 10 मई को नगर पालिका कर्मचारी संघ, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका द्वारा आंदोलन का नोटिस दिया जाएगा। राजपाल ने कहा कि पूरे हरियाणा में भाजपा सरकार के खिलाफ 17 और 18 मई को जनता में जाकर पोल खोल अभियान चलाएंगे। इस अवसर पर जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड, कुलदीप, लीलाराम, संदीप, राजेश, अमित, सुनीता, सरोज, संदीप, अजय, सोनू, विमला, अनीता, पिंकी, अनीता, सारस, ऊषा, सुनील, विक्की, लाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-फोटो 56 : काले झंडे और झाडू लेकर शहर में प्रदर्शन करते सफाई कर्मी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें