15jjrp13- सुंदरहेटी निवासी दंपति अपने खेत में पौधे लगाते हुए। स्रोत-स्व्यं
साल्हावास। जिले के गांव सुंदरहेटी निवासी योगेश जाखड़ और उनकी पत्नी रेनू जाखड़ ने पौधरोपण करने का सराहनीय और प्रेरणादायक कदम उठाया है। उन्होंने अपने 5 एकड़ खेतों में 600 पौधे लगाए हैं, जिनमें नीम, बकैन, अर्जुन, सहजन (मोरिंगा), शीशम और आंवला जैसे औषधीय और छायादार वृक्ष शामिल हैं। योगेश जाखड़ का मानना है कि यदि हर व्यक्ति अपने जीवन में पौधे जरूर लगाने चाहिए जिससे बढ़ते प्रदूषण को भी रोका जा सके। उनका यह प्रयास न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने की भावना से प्रेरित है।