झज्जर। साल्हावास के राजीव गांधी स्टेडियम में खंडस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताए आयोजित की गई। जिसमें एचडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साल्हावास के खिलाड़ियों दबदबा रहा।
विद्यालय के डीपीई जयप्रकाश जाखड़ और ज्योति मान ने बताया कि 0 लड़कियों के सभी वर्गों की आयोजित इन स्कूली खेलकूद स्पर्धाओं में विद्यालय की अडंर -14 आयुवर्ग की छात्रा साक्षी गोरिया ने कुश्ती में और दिशा लड़ायन ने बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। अंडर-19 आयुवर्ग की सोनू झासवा ने डिस्कस थ्रो में प्रथम और शॉट पुट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साक्षी बिठला लंबी कूद में तृतीय स्थान पर रही। अंडर-17 आयुवर्ग में नन्दिता मुंड़ाहेड़ा ने लंबी कूद और ऊंची कूद दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त कर माता-पिता व गुरूजनों का मान बढ़ाया, वहीं पलक कोसली ट्रिपल जंप में द्वितीय और महिमा झांसवा 200 मीटर दौड़ व डिस्कस थ्रो में तृतीय स्थान पर रही। अंडर-14 आयुवर्ग में गीत साल्हावास 600 मीटर दौड में प्रथम और 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पर रही। इशिका अमादल डिस्कस थ्रो में द्वितीय, प्रांजल भूरावास शॉट पुट में तृतीय और गरिमा नौगांवा योगा में तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर एचडी ग्रुप डायरेक्टर रमेश गुलिया, सचिव विशाल नेहरा, हेमंत गुलिया एवं प्राचार्य सतबीर सिंह ने सभी विजेता खिलाडियों को हार्दिक बधाई देते हुए आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।