-फोटो 65 : अखाड़े में पहलवानों के साथ छात्र सागर दलाल, वीरेंद्र दलाल व अन्य। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। गांव छारा के रहने वाले हरियाणा के पहले खेल विश्वविद्यालय के छात्र सागर दलाल जापान के टोक्यो में 16 सितंबर तक आयोजित होने वाली 15वीं अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर खेल विज्ञान संगोष्ठी के लिए रवाना हुए। इसमें वह भारत की ओर से अपने खेल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपने शोध पत्र कबड्डी और कुश्ती खिलाड़ियों पर प्रतिरोधात्मक व्यायामों के प्रभाव के बारे में बताएंगे। टोक्यो के लिए रवाना होने से पहले हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अशोक कुमार और वीरेंद्र अखाड़ा छारा के सभी पहलवानों ने व आर्य वीरेंद्र सिंह दलाल ने खेल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व डीन योगेश चंद्र और छात्र सागर दलाल, संयम मलिक का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दी।