फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिश्नोई समाज को आरक्षण की मांग को लेकर बहादुरगढ़ पहुंची सद्भावना यात्रा

Fri, 05 Jan 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
आरक्षण की मांग को लेकर दिल्ली की तरफ जाती यात्रा।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बिश्नोई समाज को केंद्र में ओबीसी आरक्षण दिलाने को लेकर संतों के सान्निध्य में यात्रा का 7वें दिन का शुभारंभ हवन से हुआ। यात्रा वीरवार को बहादुरगढ़ पहुंची। यात्रा का प्रतिनिधित्व कर रहे संत आचार्य सच्चिदानंद महंत लालासर साथरी ने समाज के लोगों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में 5 जनवरी को रामलीला मैदान में पहुंचें। वहां विशाल जागरण के माध्यम से सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंभेश्वर भगवान भी हासम कासम के लिए दिल्ली आए थे और मरी गाय को जिंदा किया था। 6 जनवरी को सुबह रामलीला मैदान में हवन के साथ आरक्षण के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया ने कहा कि स्वर्गीय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने सीकर में बिश्नोईयों से ओबीसी में आरक्षण देने का वादा किया था परंतु किसी समाज इससे वंचित रह गया। उसी को लेकर सद्भावना यात्रा के साथ रामलीला मैदान में जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे 5 और 6 जनवरी को दिल्ली रामलीला मैदान में पहुंचे और सद्भावना यात्रा का समर्थन करें। इस मौके पर महासचिव रूपाराम कालीराणा, सरपंच आदमपुर कपिल खीचड़, सरपंच चौधरी वाली कुलदीप डेलू, सरपंच मांकसर जयसुख, संजय बांगडवा, इंजी अभिषेक बांगड़वा और टीम आगाज, डबवाली बिश्नोई सभा प्रधान कुलदीप जाजूदा, मंडी आदमपुर से प्रेम खीचड़, फतेहाबाद सभा से अनिल सीहाग, शिवानी सभा से कुलदीप डेलू, संत बलदेवानंद, सुरेंद्रानंद, लालदास समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें