फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव में गमगीन माहौल, सूनी पड़ीं डावला गांव की गलियां

Thu, 05 Sep 2024 05:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहीद कर्ण सिंह की शहादत के बाद से ही गांव में गमगीन माहौल है। गांव की गलियां बुधवार को सुनसान दिखाई दीं। जिस गली में कर्ण का घर है, वहां पूरी तरह से शांति नजर आई। इक्का-दुक्का पड़ोसी ही गली में नजर आए। आगामी 10 अक्तूबर को कर्ण का जन्मदिन भी था।
विज्ञापन

पड़ोसी बोले कि यहां कुछ मत बात करना, अभी परिवार की महिलाओं को भी कुछ नहीं पता। परिवार के पुरुष व अन्य ग्रामीण तागे वाले तालाब पर एकत्रित थे। भाई अर्जुन शहीद भाई का शव लेने गए हुए हैं जबकि गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी चाचा धर्मेंद्र, कर्ण के जीजा व अन्य दोस्त करवाने में लगे हुए थे। पूर्व प्राचार्य राजबीर सिंह दहिया ने कहा कि कर्ण बचपन से पढ़ाई में होशियार था। वह तैराकी का शौकीन था।















धनखड़ ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने भी सोशल मीडिया पर शहीद को श्रद्धांजलि दी है। बादली के विधायक कुलदीप वत्स ने भी तागे वाले तालाब पर पहुंचकर परिजनों के समक्ष शोक जताया। तालाब पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण अंतिम तैयारी को लेकर पहुंचे हुए थे। विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि कर्ण सिर्फ गांव का नहीं बल्कि पूरे देश का लाल था। उनकी शहादत पर सभी को गर्व हैं। भगवान उनको अपने चरणों में स्थान दे। वही भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के पुत्र आदित्य धनखड़ ने भी तागे वाले तालाब पहुंचकर शोक जाहिर किया और परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें