फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गौरिश दहिया ने 23 रन बनाए व दाे कैच पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुंडुचेरी स्थित सीएपी ग्राउंड-2 में हरियाणा और उत्तर प्रदेश की टीम के बीच खेले गए अंडर-19 वीनू मांकड ट्रॉफी के लीग क्रिकेट मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने 26 रनों से जीत दर्ज की। मैच में जिले के बहादुरगढ़ निवासी हरियाणा टीम के खिलाड़ी गौरिश दहिया ने दो कैच पकड़े और 23 रन बनाए। हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने 45 ओवरों में आठ विकेट पर 241 रन बनाए। इस दौरान गौरिश दहिया ने दो कैच पकड़े। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा की टीम 40.2 ओवरों में 215 रनों पर ऑलआउट हाे गई। इस दौरान गौरिश दहिया ने 15 गेंदों में एक चौका व तीन छक्कों की मदद से 23 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें