05 एडीवीटी फोटो झज्जर-बहादुरगढ़ (रायल ग्रींस)
बहादुरगढ़। रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी रॉयल ग्रीन रियल्टी 2026 में करोड़ों रुपये के निवेश के साथ सोनीपत, रोहतक और खरखौदा में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सुरक्षित वातावरण युक्त हाउसिंग सोसाइटी ला रही है। रॉयल ग्रीन रियल्टी ग्रुप ने पहले ही गुरुग्राम, बहादुरगढ़ और इंदौर में सफल प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। बहादुरगढ़ में रॉयल ग्रीन काउंटी को ''''''''इंटीग्रेटेड टाउनशिप ऑफ द ईयर'''''''' का अवॉर्ड भी मिला है। कंपनी को ''''''''बेस्ट इमर्जिंग रियल एस्टेट डेवलपर'''''''' का अवॉर्ड भी मिला है। रॉयल ग्रीन रियल्टी के एमडी यशांक वासन का कहना है कि 2026 में दिल्ली-एनसीआर में किफायती घरों की डिमांड सबसे ज्यादा होगी और कम रेपो रेट से खरीदारों को फायदा होगा। इसके साथ ही दिल्ली और गुरुग्राम को जोड़ने वाले इंफ्रा प्रोजेक्ट तेजी से पूरे हो रहे हैं। रैपिड और ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के साथ-साथ मेट्रो कनेक्टिविटी में भी काफी प्रगति हो रही है।