फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में दम दिखाएगा रोहद का रजत

Wed, 24 Jul 2024 06:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाईलैंड में आयोजित अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भारतीय फ्री स्टाइल कुश्ती टीम पहुंच गई है। बुधवार को थाईलैंड में फ्री स्टाइल के मुकाबले होंगे। इसमें बहादुरगढ़ के रोहद गांव का पहलवान रजत भाग लेगा।
विज्ञापन

रजत 125 किलोग्राम हेवी वेट में कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाएगा। रजत मांडोठी गांव के सोनू पहलवान अखाड़े में प्रशिक्षण लेता है। पूर्व में भी कई राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुका है। इस प्रतियोगिता में भी रजत का लक्ष्य गोल्ड जीतना है। खेल प्रेमियों ने शुभकामनाओं के साथ पहलवानों को रवाना किया और उनसे पदक की उम्मीद जताई है। थाईलैंड गए भारतीय दल में हरियाणा के कई पहलवान हैं। इनमें बहादुरगढ़ का पहलवान रजत भी शामिल है। रजत गांव रोहद का निवासी है और वह गांव मांडोठी में स्थित हिंद केसरी सोनू अखाड़े में प्रशिक्षण ले रहा है। यह हेवीवेट पहलवान 125 किलाग्राम फ्री स्टाइल वर्ग में दमखम दिखाएगा। अब तक रजत का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। पिछले साल भी वर्ल्ड और एशियाई चैंपियनिशप में रजत ने पदक जीते थे। इस बार भी उम्मीदें बरकरार हैं। कोच अर्जुन अवॉर्डी धर्मेंद्र पहलवान ने कहा के रजत बेहद होनहार है। 24 जुलाई को उसकी कुश्तियां होंगी। हमें यकीन है कि वह अपनी कुश्तियां जीतकर देश को मेडल दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें