बहादुरगढ़। लोहारहेड़ी से जसौरखेड़ी वाले रास्ते पर एक युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट की गई। युवक से उसका फोन व पैसे छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में लोहारहेड़ी निवासी रमेश ने बताया कि वह घर से कम्पनी जाने के लिए निकला था। लोहारहेड़ी से जसौरखेड़ी वाले रास्ते के बीच में नहर के पास तीन युवक प्लसर बाइक पर आए और उसके आगे रोककर खड़ी दी और उससे फोन मांगा। मना करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनमें से एक युवक ने उसके कंधे पर दांतों से काट लिया। दूसरे ने उसके हाथों को पीछे की तरफ पकड़ लिया और तीसरे ने जेब से पैसे और फोन निकाल लिया। उन्होंने उसे नीचे गिराया और मारपीट शुरू कर दी। एक ने ईंट से हमला किया और उसकी बाइक को गेहंू के खेतों में फेंक दिया। उन्होंने उसे धमकी देते हुए कहा कि हम जसौरखेड़ी के हंै तेरे से जो होता हो कर लिए और गाली गलोच भी की। इसके बाद उसने अपनी बाइक खेत से निकाली और गांव की तरफ चल दिया और अपने घर चला गया। घर जाते ही उसने सरपंच को फोन किया और सारी वारदात बताई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी उनका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।