25jjrp13- झज्जर। बीकानेर चौक के नजदीक सुरक्षा बलों के लिए रखी गई बस। संवाद
झज्जर। विधानसभा चुनावों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए जिले में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 11 कंपनी आई है। जिनको लाने व ले-जाने के लिए रोडवेज विभाग से बसों की मांग की गई थी। रोडवेज विभाग ने छुट्टी पर गए चालकों को वापस बुलाकर उनकी ड्यूटी लगाई है।
हरियाणा में 5 अक्तूबर को होने वाले चुनावों के लिएसुरक्षा बलों के जवानों को लाने ले जाने के लिए भी हरियाणा रोडवेज से दस बसों की मांंग की गई थी। झज्जर डिपो से दस बसों को दिया गया है। झज्जर डिपों के पास 119 बसें हैं, जिनमें से भी 17 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत लगाई गई है और 102 बसे हरियाणा राेडवेज की बसे हैं। ड्राइवरों का ओवरटाइम बंद करने के बाद डयूटी रेस्ट के तहत काम किया जा रहा है जो ड्राइवर छुट्टियों पर गए हुए थे, उन्हें वापस बुलाकर उनकी डयूटी लगाई गई है। रोडवेज ड्राइवरों की संख्या कम है, जिसके कारण डिपो में बसे खड़ी रहती है, जिससे यात्रियों को भी परेशानी होती है।
वर्जन
सुरक्षा बलों के लिए 10 बसों की मांग की गई थी, जिसके बाद डिपो की तरफ से बसे दे दी गई। अभी तक यात्रियों को परेशानी की कोई शिकायत नहीं आई है। सभी रूटों पर बसे चल रही हैं। ड्राइवरों की कमी के कारण खड़ी हुई थी, उन्हीं बसों का छुट्टी पर गए ड्राइवरों को वापस बुलाकर डयूटी लगाई गई है।
अनिल कुमार, ड्यूटी इंस्पेक्टर, हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो