24jjrp13- झज्जर। शहर के हरियाणा राज्य परिवहन की कर्मशाला में खड़ी रोडवेज बस। संवाद
झज्जर। जिले में रोडवेज विभाग की तरफ से गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले बच्चों को लाने और वापस छोड़ने के लिए सात रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला प्रशासन की मांग अनुसार रोडवेज बसों को लगाया गया है। शहर में हरियाणा राज्य परिवहन की कर्मशाला में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां कर ली गई है। वहीं, फिलहाल पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई, गुरुकुल झज्जर, केंद्रीय विद्यालय झज्जर और शहर के राजकीय विद्यालय में रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाई गई है।