फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 30 मिनट बारिश...सड़कें जलमग्नघ

Sat, 10 Aug 2024 07:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। 24 घंटे से झज्जर व आसपास के क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार दोपहर को भी आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। इससे शहर के गली मोहल्ले और बाजारों में सड़कों पर जलभराव हो गया। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। 24 घंटे में जिले में औसतन 25.1 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश साल्हावास क्षेत्र में 57 एमएम दर्ज की गई।
विज्ञापन

वीरवार रात भर रुक-रुककर सुबह सात बजे बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली लेकिन शुक्रवार दोपहर को आई तेज बारिश के कारण शहर के मुख्य मार्गों व कालोनियों में पानी जमा हो गया। शहर के पुराना बस अड्डा रोड, आंबेडकर चौक, बीकानेर चौक स्कूल के पास, बर्फखाना रोड, सिविल अस्पताल रोड, छिकारा चौक, धौड़ चौक, भगत सिंह चौक, सिलानी गेट के अलावा दमदमा मोहल्ला, हरिपुरा मोहल्ला, आर्य नगर, विकास नगर, बाजार में डाकखाने के पास, बेरी गेट आदि स्थानों पर पानी जमा हो गया। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी काक सामना करना पड़ा।
कहां कितनी हुई बारिश : बादली में 44 एमएम, मातनहेल में 16, झज्जर में 15, बेरी में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में झज्जर में बारिश की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

धान की फसल को फायदा : लगातार हो रही बारिश से किसानों की धान की फसल को फायदा मिलेगा। जिन किसानों की फसल को पानी की जरूरत थी, उसे बारिश ने पूरा कर दिया है। किसानों को बारिश होने से काफी राहत मिली है। किसानों का कहना है कि हालांकि जुलाई में काफी कम बारिश हुई है इसलिए इस महीने में भरपूर बारिश की होनी चाहिए अच्छी फसल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें