फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 6 करोड़ से बनेंगी सेक्टर-13 की सड़कें, जल्द होगा काम शुरू

Sun, 10 Nov 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 60 : सेक्टर-13 में सड़क बनाने के लिए डाली गई निर्माण सामग्री। स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लंबे समय से टूटी सड़कों का दंश झेल रहे सेक्टर-13 वासियों के लिए यह अच्छी खबर है। जल्द ही यहां की सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा। इन पर 6 करोड़ की राशि खर्च होगी। लगभग 7 किलोमीटर की सड़क बनाई जाएगी। एचएसवीपी अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्य होना है। बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक और ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य जसबीर सैनी टूटी सड़कों को बनवाने के लिए सीएम नायब सैनी से मिले। उन्होंने जल्द सड़कें बनाने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक कौशिक का कहना है कि जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा। भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने बताया, सेक्टर-13 में टूटी हुई सड़कों से जल्द ही लोगों को राहत मिलने वाली है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सड़क निर्माण कार्य की कवायद शुरू कर दी गई है। 6 करोड़ से महीनेभर में सेक्टर-13 की सभी टूटी सड़कें बनाने का कार्य होगा। सड़क बनाने से पहले यहां सफाई का कार्य किया जा रहा है। कौशिक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कार्य व निर्माण सामग्री में गुणवत्ता को लेकर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, सेक्टर-13 में रहने वाले लोगों को भाजपा सरकार ने नायब सौगात दी है। यहां के निवासी टूटी हुई सड़कों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए नये सिरे से सड़कों को बनाने की मांग प्रदेश सरकार से कर चुके हैं। इसके बाद एचएसवीपी की ओर से टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। अब इस पर काम शुरू हो गया है। पहले जहां-जहां सड़कें बनाई जानी हैं वहां साफ-सफाई करवाई जा रही है और उसके बाद सड़क बनाई जाएंगी। कौशिक व ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जसबीर सैनी ने प्रदेश के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें