फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पावर हाउस चौक से विश्वकर्मा चौक दो साल से सड़क बदहाल

Sun, 27 Aug 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वेस्ट जुआं ड्रेन पर पावर हाउस से रेलवे रोड़ विश्वकर्मा चौक तक पूरी सड़क टूटी पड़ी है। लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है। सड़क भी पूरी तरह चलने लायक नहीं बची है। सड़क पर आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार नेताओं और नगर परिषद अधिकारियों से इस मार्ग का निर्माण करवाए जाने के लिए गुहार लगाई गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन


नई बस्ती निवासी जगत कुमार, फूल कुमार, सतेंद्र सिंह, विकास गोयल, शीला, सुमित्रा, अंगूरी ने कहा कि पावर हाउस चौक से रेलवे रोड़ तक सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाना चाहिए। ताकि लोगों को आवगामन करने में आसानी हो सके। कई बार दुपहिया वाहन चालक इस मार्ग पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। नगर परिषद अधिकारियों को इस बारे में सोचना चाहिए। कई बार वार्ड वासियों की ओर से सड़क का निर्माण कराए जाने के लिए कहा गया है। वहीं कॉलोनी के अन्य लोगों भीम सिंह, सुनील कुमार, विक्रम शर्मा, अमित खत्री ने कहा कि वेस्ट जुआं ड्रेन के साथ लगती सड़क पर दुकानदारों व आमजन द्वारा लगातार अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। ड्रेन पर सड़क न बनने से पहले यह मार्ग काफी चौड़ा था, लेकिन अब यह केवल पैदल चलने वालों के लिए बचा है। वाहन लेकर चलना इस पर बेहद मुश्किल बात है। नगर परिषद अधिकारियों को इस दिशा में कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को तोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग लगभग एक किलोमीटर से लंबा है। प्रतिदिन लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।



वर्जन...

पावर हाउस चौक से रेलवे रोड़ विश्वकर्मा चौक तक सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाएगा। साथ ही यहां पर पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें