फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बंबुलिया से मातनहेल तक सड़क क्षतिग्रस्त

Sat, 15 Jun 2024 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव बंबुलिया से मातनहेल तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर सड़क जर्जर हो चुकी है। सड़क पर तमाम छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राहगीर हिचकोले खाने को विवश है।
विज्ञापन

खेतावास, कोयलपुर, चढ़वाना, रूडियावास, नवादा, बंबुलिया गांवों के लोगों को तहसील कार्यालय मातनहेल में आने के लिए या पुलिस चौकी मातनहेल में आने के लिए इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। मातनहेल कॉलेज में रोजाना सैकड़ों छात्राएं जाती हैं, लेकिन टूटी सड़क से धूल मिट्टी उड़ने से परेशानी होती है। सरपंच अमीता, सतबीर सिंह, जगदीश, मनीष कुमार, सोमबीर, अजय ने बताया कि इस सड़क का निर्माण 19 वर्ष पहले हुआ था। तब से लेकर आज तक इस सड़क की तरफ लोक निर्माण विभाग ने ध्यान नहीं दिया है।


सड़कों पर जगह-जगह तमाम छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। है। इससे वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। सड़क का निर्माण जल्द होना चाहिए।- राजेश कुमार
सड़क की हालत बेहद खराब है। इसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसे दुरुस्त किया जाना चाहिए।-प्रदीप



लगभग 19 वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क पर कभी आज तक पैचवर्क तक नहीं किया गया।-जयप्रकाश, ग्रामीण




सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। विभाग को चाहिए कि 6 गांवों को हो रही समस्या को देखते हुए जल्द ही इसका पुनर्निर्माण करे।-सुमित




छात्राओं को हर दिन समस्या का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।-संजीव




तहसील, ब्लॉक स्तर, जिला मुख्यालय तक जाने के लिए यही एकमात्र सड़क है।-श्याम सुंदर, ग्रामीण


सड़क की मरम्मत के लिए विभाग को पहले ही एस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ठेकेदार को काम भी अलॉट कर दिया गया है। जल्दी इस सड़क पर कार्य शुरू हो जाएगा।- जेई आशीष मोर, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें