-फोटो 88 : कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं और कॉलेज स्टाफ। स्रोत कॉलेज
- फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
बहादुरगढ़। जसौर खेड़ी के राजकीय कन्या महाविद्यालय में वीरवार को सत्र 2023-26 की तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में रितु को मिस पर्सनालिटी और राखी को मिस फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका, डॉ. सुनैना, डॉ. सुनील और डॉ. अनिल मौजूद रहे। संवाद