फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गिरने से चली राइफल, बीएसएफ जवान के पेट के आर-पार हुई गोली, मौत

Thu, 15 Aug 2024 04:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दुलीना जेल में तैनात बीएसएफ 9 बटालियन का जवान ड्यूटी पूरी कर कैंप में लौटते वक्त गिर गया। इस दौरान राइफल से गोली चल गई, जो जवान के पेट के आर-पार हो गई। घायल को रोहतक पीजीआई ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के रीवा जिले का रहने वाला 42 वर्षीय उमाकांत तिवारी बीएसएफ में 9 बटालियन का सिपाही था। उसकी हिसार में पोस्टिंग थी। बटालियन के जवानों की ड्यूटी कुछ समय से दुलीना जेल में लगी हुई थी। मंगलवार देर रात उमाकांत तिवारी अपनी ड्यूटी पूरी करके कैंप लौट रहा था। इस दौरान वह अचानक गिर गया। इसके चलते राइफल से गोली चल गई। गोली सीधे उसके पेट को चीरते हुए पार निकल गई। उसे घायल हालत में तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान उमाकांत की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें