फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 150 छात्राओं को रियूजेबल सैनेटरी पैड्स किए वितरित

Thu, 25 Apr 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व कॉलेज स्टाफ।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में दिल्ली के गो गर्ल फाउंडेशन द्वारा सैनेटरी पैड्स व महावारी से संबंधित समस्याओं पर विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा द्वारा किया। कार्यक्रम में गो गर्ल फाउंडेशन की प्रोग्राम मैनेजर कोमल कौशिक व कोऑर्डिनेटर मानसी मौजूद रहे और कार्यक्रम में कोमल ने छात्राओं को मासिक धर्म से होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम में 150 छात्राओं को रियूजेबल सैनिटरी पैड्स वितरीत किए गए। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं से बचने के लिए गर्म पानी की बोतल से शिकाई करना, अजवाइन का पानी पीना, गर्म पानी पीना, चाय में एक चम्मच घी डालकर पीना चाहिए। प्राचार्य ने कहा कि आज के समय में लड़कियों को समय-समय पर माहवारी के विषय में जागरूक करना, मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें