फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रिटायर कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Thu, 18 Dec 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
17jjrp02- बेरी स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में पशुपालकों को जागरूक करते चिकित्सक। स्रोत-प
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय में बुधवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य एकत्रित हुए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार झज्जर शेखर सिंह को राज्यपाल के मार्फत प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने आपस में मांगों पर विचार-विमर्श भी किया। प्रधान दिलबाग दलाल ने बताया कि उनकी मांग पेंशन संबंध वित्त विधेयक बिल 2025 को तुरंत वापस लिया जाए। उनकी अन्य मांगें व पुरानी पेंशन बहाल की जाए। अगर सरकार ने इन मांगों पर विचार नहीं किया और लागू नहीं किया तो 22 और 23 फरवरी को अखिल भारतीय सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का सम्मेलन कुरुक्षेत्र में होगा, उसमें आगे की राजनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर सचिव देवेंद्र सिंह, मंगत राम कौशिक, बलवीर सिंह, जयपाल, राजेंद्र जुलाना, रामवीर, सुरेश शर्मा, विष्णु दत्त जांगड़ा, धर्मपाल अहलावत, शमशेर बिरधाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें