झज्जर। आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन की तरफ से आज जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे। यहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिलास्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय झज्जर के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा इसकी अध्यक्षता उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल करेंगे। उपमंडल स्तर पर बेरी, बहादुरगढ़ और बादल में स्थित लघु सचिवालय परिसरों में संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे।