फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 32 कॉलोनीवासियों को नगर परिषद बोर्ड की बैठक से जगी उम्मीद

Mon, 26 Feb 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर नगर परिषद। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। दो बार स्थगित हो चुकी नगर परिषद बोर्ड की बैठक अब 29 फरवरी को होगी। इस बैठक से शहर की 32 कॉलोनी के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। संभावना है कि बैठक में अक्तूबर में वैध की गई 32 कालोनियों में विकास कार्य कराए जाने को लेकर प्रस्ताव पारित हो सकते हैं। नगर परिषद तकनीकी शाखा ने सभी 32 कालोनियों में 50 प्रतिशत विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय को भेज दिए गए हैं। चुनाव आचार संहिता लगने से पहले नगर परिषद भी शहर में विकास कार्य शुरू कराने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता लगने से पहले नगर परिषद द्वारा हाउस और बजट की बैठक 29 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसकी सूचना सभी नगर पार्षदों को भेज दी गई है। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी करेंगे। बैठक में सरकार द्वारा अक्तूबर में वैध की गई 32 कालोनियों में विकास कार्य कराए जाने को लेकर प्रस्ताव पारित होने की उम्मीद है। इसके अलावा हाल ही में वैध न होने वाली 11 कालोनियों का भी दोबारा सर्वे कराया गया है। इन कालोनियों को भी वैध कराने व विकास को लेकर हाउस की बैठक में प्रस्ताव पारित कराया जाएगा। यहां के लोगों को भी बैठक से उम्मीद है। इसके अलावा पुराना बस अड्डे की जमीन को सरकार नगर परिषद के अधीन करने बारे भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा। यहां पर शॉपिंग कांप्लेक्स तथा पार्किंग बनाने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित होगा।

बजट की बैठक भी होगी
इस साल वित्त वर्ष से पहले बजट की बैठक भी होती है। इस बार मार्च में आचार संहिता लगनी है। ऐसे मे नगर परिषद अधिकारी बजट की बैठक भी 29 फरवरी को ही करेंगे। इसमें नगर परिषद का चालू वित्त वर्ष व नए वित्त वर्ष के बजट को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
नगर परिषद हाउस व बजट की बैठक 29 फरवरी को रखी गई है। चुनाव आचार संहिता से पहले विकास कार्यों को लेकर काम किया जाएगा।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें