27jjrp19- झज्जर। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता स्टॉफ के साथ। स्त्रोत-
झज्जर। महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज की छात्राओं ने अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधान राजकुमार गोयल, उपप्रधान प्रवीन गोयल, ब्रिगेडियर अशोक पाठक व तरुण सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में रेनू, पुष्पा व प्रिया की टीम पहले और हेमवती, आरती व दीपा की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्राचार्या डॉ. माधवी शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को उनके ज्ञान और कौशल को बढ़ावा देना और उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल में तैयार करना रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान विभाग की ओर से किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुनीता, डॉ. नीलम, कुमारी कोमल, डॉ. महक, डॉ. मीनाक्षी, कुमारी भारती, मीनाक्षी व सुदेश उपस्थित रहे।