साल्हावास। रूडियावास में गांव बहु निवासी रेखा हत्याकांड मामले में पुलिस आज खुलासा कर सकती है। पुलिस इस मामले में सावधानी पूर्वक कदम रख रही है। सीआईए टीम भी एनटीपीसी प्लांट का दौरा कर चुकी है। मृतक रेखा एनटीपीसी पावर प्लांट में कर्मचारियों के मकान में घरेलू कार्य करती थी। परिजनों व ग्रामीण इस मामले में अलग-अलग सवाल उठा रहे हैं। रविवार को रूडियावास में जोहडी किनारे रेखा का शव मिला था।