फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नया गांव में निकाली श्री जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा

Mon, 08 Jul 2024 05:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के साथ भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राठी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। श्रीश्री जगन्नाथ सेवा संस्था बहादुरगढ़ की ओर से भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। पूरे विधि-विधान व पूजा अर्चना के साथ नया गांव स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से यह रथ यात्रा शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से निकली। रथ यात्रा में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राठी ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। सतपाल राठी ने यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ रथ खींचा। हर जगह श्रद्धालुओं में पूरा उत्साह देखने को मिला और आसपास का क्षेत्र पूरा भक्तिमय हो गया। मंदिर प्रबंधन व आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों ने सतपाल राठी का पटके से सम्मान किया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राठी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का स्कंद पुराण में भी महत्व बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें