साल्हावास क्षेत्र के गांव मुंडाहेडा में सोमवार को रामकथा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाएं ।
साल्हावास। क्षेत्र के गांव मुंडाहेडा में सोमवार को रामकथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक अंजलि व्यास ने कथा सुनाई। डाॅ. संजय जिला पार्षद ने हजारों ग्रामवासियों के साथ जय श्रीराम- जय श्रीराम के जयकारे लगाए। मुंडाहेड़ा ग्रामवासियों ने आहुति डाली। हवन के उपरांत डाॅ. संजय जिला पार्षद ने बताया कि आज अयोध्या में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुंडाहेरा ही देशभर में बच्चों, युवाओं ,महिलाओं, पुरुषों व बुजुर्गों में भी खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। आज पूरा मुंडाहेड़ा राममय हो चुका है। संवाद