फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लड़कों में 100 मीटर दौड़ में रमन रहा प्रथम

Thu, 29 Aug 2024 06:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। खंड स्तरीय अंडर-11 के बालक और बालिका के खेलों का आयोजन राजीव गांधी खेल स्टेडियम तलाव में किया गया। इनमें खो-खो, कबड्डी व एथलेटिक के खेल खेले गए। जिला स्तरीय अंडर-11 खेलों का आयोजन 30 अगस्त को किया जाएगा।
विज्ञापन

एईईओ प्रेमचंद ने बताया कि लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में मुनलाइट स्कूल सिलाना व लड़कियों में खो-खो प्रतियोगिता में दुर्गा स्कूल मेहराना प्रथम रही। लड़कियों की कबड्डी और लड़को की खो-खो की टीमें नहीं आई। खंड स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में लड़कों में 100 मीटर दौड़ में बीसी रईया स्कूल के रमन, 200 मीटर रेस में एसएफएस स्कूल बिरधाना के मोक्ष व 400 मीटर रेस में दुर्गा स्कूल महराना के प्रियांशु प्रथम रहे। लड़कियों की 100 मीटर रेस में विधि दुर्गा स्कूल महराना, 200 मीटर रेस में एचआर ग्रीन फील्ड स्कूल की राव्या व 400 मीटर रेस में दुर्गा स्कूल की भारती प्रथम रही। विजेता खिलाड़ियों को 30 अगस्त से शुरू होने वाली जिला स्तरीय खेलों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें