-फोटो 93 : राज्यस्तरीय ऑनलाइन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्रा। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ के इतिहास विभाग ने शहीदों के संघर्ष पर हुई राज्यस्तरीय ऑनलाइन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। इसमें महाविद्यालयों से 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राखी वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़, द्वितीय तानिया शर्मा व बाबू अंनत राम जनता महाविद्यालय कैथल और तृतीय स्थान अंजलि वर्मा सर छोटूराम राजकीय महाविद्यालय फॉर वूमेन सांपला ने प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. राजवंती शर्मा, प्रबंधक समिति पदाधिकारियों व सदस्यों ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। संवाद