फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राजेश जून ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा

Sun, 08 Sep 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : राजेश जून।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कांग्रेस डेलीगेट और वरिष्ठ नेता राजेश जून ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल कांग्रेस ने बहादुरगढ़ से राजेंद्र जून को फिर से उम्मीदवार बना दिया है। राजेंद्र जून पांचवीं बार कांग्रेस की टिकट पर मैदान में हैं। जबकि राजेश जून भी टिकट के प्रबल दावेदार थे। राजेश जून का कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में उन्होंने जब आवेदन उठाया था तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुडा और राजेंद्र जून ने 2024 में टिकट और साथ देने का वादा किया था, लेकिन अब उनके साथ वादा खिलाफी हुई है। इसलिए वह अब निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे। बता दें कि राजेश जून ने वर्ष 2014 में बहादुरगढ विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और 29 हजार वोट हासिल किए थे। अब राजेश जून के साथ 45 हजार परिवारों का जुड़ाव हो गया है। जिसके दम पर राजेश जून जीत का दावा कर रहे हैं। निर्दलीय मैदान में आते ही राजेश जून ने अपने गांव में डोर टू डोर जाकर आशीर्वाद भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें