झज्जर। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि एथलेटिक्स हरियाणा की वार्षिक बैठक का आयोजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू की अध्यक्षता में जींद में किया गया। इस बैठक में सभी प्रधान एवं सचिव और सीबीएसएम निडानी से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू ने बताया कि सर्व सम्मति से झज्जर एथलेटिक्स के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मलिक को अध्यक्ष तथा पानीपत एथलेटिक्स के सहसचिव प्रदीप मलिक को सचिव चुना गया। संवाद