फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर (वि)। कुलदीप सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, झज्जर में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से न्यूजपेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पुराने समाचार-पत्रों का उपयोग कर अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने पेन स्टैंड, फ्लावर पॉट, रंग-बिरंगे फूल, सजावटी वस्तुएं, टोकरियां, वॉल हैंगिंग सहित कई आकर्षक क्राफ्ट मॉडल तैयार किए। स्कूल निर्देशिका कोमल सांगवान ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कौशल का विकास करती हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं का बेहतर उपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें