साल्हावास। गांव सासरौली में मंगलवार को आंगनबाड़ी वर्करों की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी राजबाला व सुपरवाइजर मंजू बाला के नेतृत्व में किया गया। आंगनबाड़ी एसोसिएशन की प्रधान छोटा गहलावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।