फोटो : 12 से 15
बेरी के सरकारी स्कूल में भरा बारिश का पानी, वापस लौटे विद्यार्थी
एएसपी ने गोद ले रखा है स्कूल, स्टाफ भी गेट पर ही बैठा रहा, डीईओ ने किया निरीक्षण
-स्कूल में बच्चों के बैठने की जगह नहीं
-कक्षाएं चलाने को धर्मशाला की हो रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। कस्बा बेरी में शनिवार को हुई 87 एमएम बारिश से राजकीय मॉडल सीनियर सेंकेडरी स्कूल में पानी भर गया। स्कूल परिसर में कई फीट पानी भर गया। पानी भरने के कारण सोमवार को स्कूल में कक्षाएं नहीं लगी और बच्चों को स्कूूल गेट से ही वापस लौटना पड़ा। स्कूल स्टॉफ भी स्कूल गेट के बाहर बैठा रहा। हैरानी की बात है कि इस स्कूल को एएसपी ने गोद ले रखा है। डीईओ ने स्कूल का निरीक्षण कर जलनिकासी के निर्देश दिए हैं।
जलभराव का पता चलने पर डीईओ सुभाष भारद्वाज ने निरीक्षण किया और संबंधित विभाग को स्कूल में जल्द से जल्द पानी निकालने के लिए आदेश दिए गए। सोमवार को हुई बारिश से स्कूल में पानी ओर भर गया। आज भी स्कूल में कक्षाएं चलेंगी यह भी तय नहीं है।
स्कूल के प्राचार्य कुलदीप ने बताया कि राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को झज्जर एएसपी भारती डबास ने करीब 6 माह पहले गोद लिया था। स्कूल में पानी भरने के बाद निकासी के समाधान को लेकर प्राचार्य ने भारती डबास को सूचना दी ओर उन्होंने भी आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द पानी की निकासी करवाई जाएगी। जब तक बच्चों की कक्षाएं लगाने के लिए धर्मशाला की तलाश की जा रही है। धर्मशाला मिलने के बाद या फिर स्कूल में पानी निकलने के बाद ही कक्षाएं लग पाएंगी।
वर्जन
स्कूल में पानी भरने की सूचना उच्च अधिकारियों को अवगत करा दी गई थी। सोमवार को डीईओ ने स्कूल में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया है। आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
- कुलदीप सिंह, प्राचार्य,
वर्जन
स्कूल की तरफ पानी निकासी के लिए लिखित में पत्र मिला है। जल्द से जल्द स्कूल में पानी निकासी का समाधान किया जाएगा। स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जाएगी।
- नवीन गोयत, एसडीओ, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, बेरी।