फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: माइनर में डूबने से किशोर की मौत

Tue, 11 Jun 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रोहद गांव से गुजर रही एनसीआर माइनर में परिवार के साथ नहाने उतरा 13 वर्षीय बालक डूब गया। गोताखारों ने तलाश के बाद 14 घंटे बाद उसका शव बरामद किया।मांडोठी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
रविवार को रोहतक के खेड़ी सांपला गांव से मांडोठी जा रहा एक परिवार रोहद गांव के निकट एनसीआर माइनर पर नहाने के लिए रुक गया। इनमें परिवार का 13 वर्षीय वरुण भी शामिल रहा। सभी माइनर में नहा रहे थे कि इसी दौरान वरुण माइनर में पानी के तेज बहाव के कारण आगे निकल गया। परिजनों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को की। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोताखोरों ने माइनर में उतर बच्चे को ढूंढने की कोशिश की। 14 घंटे बाद सोमवार की सुबह वरुण का शव माइनर में नहाने वाले जगह से कुछ दूरी पर आगे मिला। पुलिस ने शव को तुरंत नागरिक अस्पताल में भिजवाया। बताया गया है कि माइनर में नहाने के दौरान मृतक वरुण के पिता शंकर के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी थे।ै
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें