-फोटो 9 : आरक्षण के लिए बहादुरगढ़ रेलने स्टेशन की काउंटर पर खड़े लोग। संवाद
बहादुरगढ़। रेल विभाग होली के मौके पर लंबी दूरी के यात्रियों के लिए दिल्ली से 11 स्पेशल ट्रेन चलाएगा और दो गाड़ियां बठिंडा व चंडीगढ़ से चलेंगी। यह फैसला सभी नियमित रूप से चलने वाली रेलगाड़ियों में होली के आसपास की तारीख की सीटें फुल होने की वजह से लिया गया है।
नियमित रूप से चलने वाली रेलगाड़ियों में जगह न मिलने के कारण बड़ी संख्या में लोग होली पर घर जाने के लिए रेलवे टिकट के लिए रेलवे स्टेशनों के बाहर चक्कर काटते देखे जा रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने इन यात्रियों को राहत देने की घोषणा की है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि टिकट की भारी मांग को देखते हुए होली के अवसर पर 13 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें से 11 गाड़ियां नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार से चलेंगी। इसके अलावा दो गाड़ियां बठिंडा और चंडीगढ़ से चलाई जाएंगी। रेलवे अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार, इन गाडिय़ों के लिए टिकटों की बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो सकती है।