फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाली के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, कई घायल

Wed, 08 Mar 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव बामड़ोला में नाली/गंदगी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। झगड़े में कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की शिकायत पर बादली थाने में केस दर्ज हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में नवाब ने कहा है कि उसने पड़ोसियों की घर के सामने सूअर पालने की शिकायत अधिकारियों को की थी। इसी बात पर पड़ोसियों ने रंजिश पाल ली। उन्हें पता लग गया था कि मैं शिकायत करने गया हूं। इसी दौरान पीछे से घर में घुसकर मेरी मां पर फरसे से हमला कर दिया। हमले के दौरान मां के कानों से बालियां भी निकाल ली। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उधर, रोशनी का कहना है कि वह अपने घर के बाहर नाली में साफ-सफाई कर रही थी। तभी निर्मला नाम की एक महिला गाली गलोच करने गली। मेरे लड़के ने गाली गलोच करने से मना किया तो वे पड़ोसी मारपीट करने पर उतारू हो गए। हम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों शिकायतों पर केस दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें