झज्जर अनाज मंडी में आई हुई धान की फसल की सफाई करते हुए मजदूर ।संवाद
झज्जर। जिले में बाजरा और धान खरीद के साथ ही उठान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। जिले की मंडियों में अब तक 374390 क्विंटल बाजरा खरीद किया गया है।
वहीं बेरी और मातनहेल खरीद केंद्रों पर 2990.3 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिला में अब तक कुल 3,74,390 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है जबकि अभी तक 3,66,700 क्विंटल बाजरे का उठान हो चुका है। वहीं बेरी खरीद केंद्र पर 168.03 एमटी और मातनहेल केंद्र पर 1310 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कुशलपाल ने बताया कि बहादुरगढ़ खरीद केंद्र में अब तक 168 मीट्रिक टन, बेरी में 1748, ढाकला खरीद केंद्र पर 67120 क्विंटल, झज्जर अनाज मंडी खरीद केंद्र पर 1,53,400 क्विंटल, बादली 10,710 क्विंटल और मातनहेल में 1,24,000 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है।