फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली में होने वाली किसान महापंचायत के लिए किया जनसंपर्क

Mon, 29 Jul 2024 06:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की पूंजीपति-परस्त व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 23 सितंबर को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में होने वाली अखिल भारतीय किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए लाइनपार में जन संपर्क कर लोगों से महापंचायत में पंहुचने की अपील की।
विज्ञापन

किसान संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने कहा कि हमारे देश के किसानों और भूमिहीन गरीबों के हालात बेहद दयनीय हैं। आज खेती न सिर्फ दिन पर दिन घाटे का सौदा होती जा रही है, बल्कि इससे किसान लगातार कर्ज के जाल में भी फंसते जा रहे हैं। किसानों को हमेशा ही फसलों के दामों में गिरावट के कुचक्र का सामना करना पड़ता है और उन्हें अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ती है। बीज, खाद, कृषि उपकरण और मशीनरी जैसी कृषि उपयोगी चीजों के दामों को एकाधिकार बड़े पूंजीपति नियंत्रित कर रहे हैं, इसलिए कृषि उत्पादन की लागत में अत्यधिक वृद्धि हुई है। परिणामस्वरूप, किसान कर्ज के जाल में फंसकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। जिला कमेटी सदस्य रामकिशन ने कहा कि हमारी मांगें बहुत पुरानी हैं। आवश्यक वस्तुओं का संपूर्ण व्यापार सरकार अपने हाथ में ले और किसानों की फसलों के दाम लागत से डेढ़ गुना दिए जाएं। संगठन 23 सितंबर को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में अखिल भारतीय किसान महापंचायत का आयोजन कर रहा है, जिसमें शामिल होने की अपील करते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें