फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 30 Mar 2016 01:51 AM IST
jhajjar
विज्ञापन
प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी - फोटो : bureau
विज्ञापन
 निजीकरण व ठेका प्रथा का विरोध कर रहे रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले कर्मचारियों ने स्थानीय कर्मशाला में कर्मचारियों की आम सभा की गई जिसकी अध्यक्षता डिपो तालमेल कमेटी सदस्य सतपाल यादव, शिवचरण व कर्मवीर चाहार ने संयुक्त रूप से की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों क ो संबोधित करते हुए प्रांतीय नेता अनूप सिंह सहरावत व धर्मवीर हुड्डा ने कहा कि सरकार एक सोची समझी साजिश के तहत रोडवेज विभाग को पूर्ण रूप से निजीकरण की ओर धकेलना चाहती है। निजी कंपनियों से प्राइवेट बसें ठेके पर ली जा रही हैं उन प्राइवेट बसों पर चालक भी कंपनी के ही आ रहें हैं। उन्होंने कहा कि आउट सोर्स पर केवल एक वर्ष के लिए ही फिक्स वेतन पर चालक भर्ती किए गए हैं। चतुर्थ श्रेणी के सभी पदों पर पहले से ही पंद्रह-पंद्रह वर्ष से आउट सोर्स के कर्मचारी कार्यरत हैं। अब कर्मशाला में भी आउट सोर्स के कर्मचारी भर्ती करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस प्रकार राज्य सरकार रोडवेज विभाग को पूरी तरह से बरबाद करना चाहती है। प्रधान अनूप ने कहा कि सरकार के इस रवैये से रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है, जिसका सरकार को सामना करना पङ़ेगा। रोडवेज कर्मचारी नेताओं नें कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर बार बार बातचीत करती रहती है,सभी मांगों को जायज मानते हुए उन्हें लागू करने के आश्वासन दिए गए हैं,लेकिन खेद की बात ये है कि उन्हें लागू नहीं किया जा रहा। रोडवेज कर्मियों ने मंगलवार को दो घण्टे के विरोध प्रदर्शन के बाद ये फैसला लिया कि सरकार जिस दिन भी नीजि कम्पनियों को बसों के टैन्डर देगी ,उसी दिन प्रदेश भर में रोडवेज कर्मचारियों द्वारा पूर्ण रूप से चक्का  जाम व हडताल की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में जगबीर सुहाग, महीपाल, महेश यादव, जयवीर व राकेश खत्री के अलावा अन्य मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें