फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 17 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन

Wed, 25 Sep 2024 06:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के आह्वान पर तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में हुई अखिल भारतीय किसान महापंचायत में प्रदेश से किसानों के पहुंचने पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल तथा सचिव जयकरण मांडौठी ने आभार जताया।
विज्ञापन

महापंचायत ने पूरे देश में 17 नवंबर को लाला लाजपत राय की बरसी पर जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करने तथा 26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर विरोध दिवस आयोजित करने की घोषणा की। फरवरी 2025 में प्रदेश की राजधानियों में राजभवनों के सामने विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों की गहमागहमी के बावजूद किसानों ने महापंचायत को सफल बनाया। महापंचायत में दिल्ली देहात , हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, आसाम, कर्नाटक समेत सभी राज्यों से किसान खेत मजदूरों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें