-फोटो 61 : ऑनलाइन तबादला पॉलिसी को लेकर विरोध प्रदर्शन करते निगमकर्मी। स्रोत निगम
- फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। ऑनलाइन तबादला नीति को रद्द करने को लेकर बिजलीकर्मियों ने सांकेतिक भूख हड़ताल कर रोष जताया। यह रोष प्रदर्शन केंद्रीय कमेटी आह्वान पर सब-यूनिट स्तर पर किया गया। इस दौरान सब-डिवीजन अधिकारियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन में केंद्रीय कमेटी से रविंद्र दलाल व सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक बहादुरगढ़ के ऑडिटर बिजेंद्र सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रदर्शन में राकेश, जोगिंदर, आजाद, विनोद, टेकचंद, कुलदीप सिंह, सीनू, ऋषि, पवन, दशरथ, गौरव भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।