09jjrp06- पुलिस आयुक्त के साथ पदोन्नत होने वाले पुलिस कर्मी। स्रोत-पुलिस
झज्जर। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वाले दो पुलिस अधिकारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया। निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए सुरेंद्र कुमार ने अपनी सेवा एक दिसंबर 1988 को फोर्थ बटालियन मधुबन से शुरू की थी। अपने लंबे सेवा काल के दौरान उन्होंने पानीपत, वर्ष 1993 में झज्जर, चौकी इंचार्ज डीघल और थाना सदर झज्जर में एसएचओ के रूप में काम किया। निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए नरेश कुमार ने एक अक्तूबर 1989 को हरियाणा आर्म्ड पुलिस मधुबन से अपनी सेवा शुरू की थी। उन्होंने अपने सेवा काल के दौरान करनाल, कैथल, सोनीपत और झज्जर सहित विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दी।