-फोटो 61 : इनेलो-बसपा उम्मीदवार शीला नफे सिंह राठी का स्वागत करती महिलाएं।
बहादुरगढ़। इनेलो और बसपा की साझा उम्मीदवार शीला नफे सिंह राठी के समर्थन में लोग आगे आ रहे हैं। शनिवार शाम शीला नफे सिंह राठी ने पुत्रों और समर्थकों सहित बाजार में व्यापारियों से संपर्क साधा। उन्होंने किला मोहल्ला से डोर टू डोर अभियान की शुरुआत की। कहा कि इनेलो की सरकार आने पर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मेन बाजार, रोहतक रोड, झज्जर रोड, मांडोठी बाजार में दुकानदारों से संपर्क साधकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। व्यापारियों और दुकानदारों ने भी खुलकर शीला नफे सिंह राठी और उनके परिवार का स्वागत किया। जगह-जगह फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। शीला ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने 20 वर्षों में बहादुरगढ़ को बर्बाद करके रख दिया है।