बेरी। गांव दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय के अंग्रेजी, राजनीति व अर्थशास्त्र विभाग के सहयोग से निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने की। साथ ही निधि बाई, डॉ. अनीता, डॉ. दीपा भी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रथम, हिमांशी व मुस्कान द्वितीय, संगीता व दीपांशी तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में डॉ. नरेंद्र दहिया,डॉ. अंजू,डॉ. अनीता व डॉ. दीपा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।