25jjrp03- राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते विद्या
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग एवं अंग्रेजी साहित्य परिषद के तत्वावधान में वैश्विक टकरावों का भारत पर प्रभाव विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष श्रीकिशन चाहर ने बताया कि छात्रा प्रिया ने पहला, छात्रा सविता ने दूसरा व छात्रा राशि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उन्हें बधाई दी। प्रतियोगिता का निर्णय डॉ संदीप कुमार, डॉ. कविता और प्रदीप यादव ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. जय प्रकाश और मनजीत ने सक्रिय सहयोग दिया। संवाद