फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्राथमिक पाठशाला में भरा बारिश का पानी

Sun, 22 Sep 2024 06:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। सौंधी गांव स्थित प्राथमिक पाठशाला में बारिश का पानी जमा होने से परिसर तलैया बन गया। जिससे स्कूल आए बच्चों को पठन-पाठन में परेशानी बनी है।
विज्ञापन

बच्चे जलभराव के बीच ही प्रार्थना सहित पठन-पाठन की अन्य कार्य करते रहे। दरअसल, विद्यालय का परिसर सड़क लेवल से नीचा है, जिसके चलते बारिश होते ही पाठशाला परिसर में पानी भर जाता है। वहीं, पाठशाला का सारा पानी उचित निकासी नहीं होने के कारण परिसर में ही जमा हो जाता है। पानी जमा होने के बाद यहां कीचड़ फैल जाता है। पाठशाला में पांच कमरे हैं जिनकी स्थिति पहले ही जर्जर है। छतों से पानी टपकता है। जब भी बारिश होती है, विद्यालय परिसर की स्थिति ऐसा ही तालाब जैसी होता है, और बच्चों की पठन-पाठन कार्य में भारी परेशानी होती। तीन दिन पहले हुई बारिश का पानी अभी तक भरा हुआ है जिसे निकालने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें